Type Here to Get Search Results !

Vishnu@97

महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला हितग्राहियों एवं स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण

0

महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम
📍 कोरिया | 📅 24 दिसम्बर 2025
शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर कोरिया के निर्देशन में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग कोरिया द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना अंतर्गत महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम के लिए ऋण राशि उपलब्ध कराई गई। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस राशि के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे उद्यम संचालित कर अपने परिवार के भरण-पोषण में आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत 14 महिला हितग्राहियों को कुल ₹10.60 लाख तथा 02 स्व-सहायता समूहों को ₹3.00 लाख की राशि ऋण स्वरूप प्रदान की गई।
समाचार क्रमांक : 151 / फोटो 01 / 2025
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 05 जनवरी को
📍 कोरिया | 📅 24 दिसम्बर 2025
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 05 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
समाचार क्रमांक : 152 / 2025
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
📍 कोरिया | 📅 24 दिसम्बर 2025
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन 15 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक : 153 / 2025
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.